शेष 3 दिन...
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आयोजित छठ पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम के लिए कूपन वितरण आज सुबह 10:30 बजे से बड़ा बाजार चौक, हजारीबाग में किया जाएगा।
मात्र 11 रुपये में सूप, नारियल सहित 21 प्रकार की पूजन सामग्री छठव्रतियों के बीच वितरित की जाएगी।
सामग्री वितरण : 12 नवंबर 2026 स्थान : के. बी. सहाय मार्ग स्थित खजांची तालाब के निकट।
संस्था की ओर से सभी छठव्रतियों से आग्रह है कि समय पर पहुंचकर अपना कूपन अवश्य प्राप्त करें। कूपन सीमित संख्या में उपलब्ध हैं और इनका वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।
इस सेवा कार्य की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि छठव्रतियों को इसका लाभ मिल सके।
सेवा, सहयोग और सम्मान
हजारीबाग यूथ विंग