बडोनी: आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए बड़ोनी व बसई अस्पताल में मॉकड्रिल आयोजित
Badoni, Datia | May 13, 2025 आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी में मरीज आने को लेकर शासन के निर्देश पर बसई व बड़ोनी के अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया। मंगलवार की शाम 05 बजे उनाव बीएमओ जयंत यादव ने जानकरी देते हुए बताया कि इस मॉकड्रिल एंबुलेंस सायरन बजाते हुए अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल स्टाफ तुरंत स्ट्रेचर लेकर एंबुलेंस की ओर दौड़ा। स्टाफ ने मरीज स्ट्रेचर पर लिटाकर आईसीयू में भर्ती किया।