बडोनी: दतिया में तेज आंधी और बारिश से पेड़ टूटे, बिजली गुल
Badoni, Datia | May 11, 2025 दतिया जिले में रविवार को एक घंटे तक तेज आंधीके साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। रविवार की शाम 06 बजे लोगों ने बताया कि एक घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। तेज आंधी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। विद्युत सप्लाई कई घण्टो तक प्रभावित रही।मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था।