बडोनी: ग्राम सीतापुर से किशोर का हुआ अपहरण, गोराघाट थाने में मामला दर्ज
Badoni, Datia | May 10, 2025 गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर से एक नाबालिग किशोर का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। जिसको लेकर गोराघाट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया हैं। शनिवार की शाम 07 बजे गोराघाट पुलिस ने बताया कि नाबालिग किशोर की मां ने बताया कि मेरे 16 वर्ष 04 माह के नाबालिग लड़के का कोई व्यक्ति अपहरण कर ले गया हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया हैं।