बडोनी: दतिया में तेज आंधी और बूंदाबांदी, कई इलाकों में बिजली गुल, गर्मी से मिली राहत
Badoni, Datia | May 9, 2025 दतिया में शुक्रवार को शाम के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित हुआ। जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तेज आंधी के कारण जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार की रात्रि में 08 मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौसम परिवर्तन का सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रह सकता है।