चौबेपुर पुलिस ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Sep 21, 2024 थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट थाना चौबेपुर से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद समद निवासी ग्राम झुरिया थाना बेलहर कला जिला संत कबीर नगर को आज ग्राम बनकट से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।