प्रभारी मंत्री ने पीएम मोदी के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर शुभारंभ किया
Sadar, Varanasi | Sep 21, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर आधारित क्वींस इंटर कॉलेज परिसर के स्वामी विवेकानंद सभागार में 21 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक 14 दिवसीय आयोजित चित्र प्रदर्शनी का शनिवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधिवत उद्घाटन कर शुभारंभ किया।