वाराणसी में कर्नाटक स्टेट की दीवार ढहने से 3 लोग हुए घायल
Sadar, Varanasi | Sep 21, 2024 वाराणसी में शनिवार को हरिश्चंद्र घाट कॉरिडोर निर्माण के दौरान कर्नाटक स्टेट की दीवार ढह गई। कॉरिडोर निर्माण के लिए नींव खुदाई और बाढ़ के कटान से दीवार गिर पड़ी। हादसे में तीन युवक मौके पर घायल हो गए, वहीं आठ नावें भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।