जिला मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
Sadar, Varanasi | Sep 21, 2024 भारतीय जनता पार्टी महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज जिला मुख्यालय पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा अपनी विदेश यात्रा के दौरान पूर्व की भांति इस बार भीअमेरिका के जॉर्जिया टाउन यूनिवर्सिटी में पिछड़ा वर्ग एवं दलितों के आरक्षण के विरोध में बयान दी।