सीर गोवर्धनपुर में सीवर की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Sep 21, 2024 सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में पिछले 2 महीनों से चल रही सीवर चोक की गंभीर समस्या के खिलाफ स्थानीय नागरिकों ने आज एक बार फिर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध के माध्यम से नागरिकों ने क्षेत्र में जल निकासी और सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति पर प्रशासनिक उदासीनता का कड़ा विरोध जताया।