कोविंद बोले- बाबा विश्वनाथ का प्रसाद मिलने पर दिमाग खटकाया, तिरुपति विवाद की याद आई
Sadar, Varanasi | Sep 21, 2024 तिरुपति बालाजी के लड्डू विवाद पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- प्रसाद पर आ रहीं खबरें चिंताजनक हैं। कल रात मेरे कुछ सहयोगी बाबा विश्वनाथ के धाम गए थे। रात में मुझे बाबा का प्रसादम दिया, तो मेरे मन में घटना याद आई। मेरे मन में थोड़ा खटका। हर तीर्थ स्थल में ऐसी घटिया मिलावट हो सकती है।