गोह: गोह में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, आठ लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Goh, Aurangabad | Sep 10, 2026 गोह थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर दो अलग-अलग कांड दर्ज किए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोनों पक्षों के