कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
Kanke, Ranchi | Oct 30, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि सभी राजनीतिक दल विधानसभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए प्रचार-प्रसार करें।