कांके: सहजानंद चौक से कडरू तक विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Kanke, Ranchi | Oct 30, 2024 रांची स्थित सहजानंद चौक से कडरू तक बुधवार दोपहर करीब तीन बजे विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सिटी एसपी के अलावा कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मतदाताओं में विश्वास जगाने और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव का पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा।