कांके: कांके थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Kanke, Ranchi | Oct 30, 2024 रांची के कांके थाना क्षेत्र से बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दो ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ठग भारत तिब्बत सीमा पुलिस बहाली में मेडिकल में पास कराने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे। गिरफ्तार दोनों ठगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।