चौरीचौरा: अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी निवासी राजू तिवारी उर्फ राजीव तिवारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बीते 13, सितंबर को अपनी बाइक बदुरहिया चौरहा राईस मिल के पास सुरेन्द्र पाल के मकान के सामने खड़ी कर सुदर्शन के यहां ब्रह्मभोज में गए थे। शाम 8 बजे अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी चोरी कर लिया। घटना के तत्काल 112 नंबर पर कॉल करके सूचना दिया था।