घट्टिया: घट्टिया पुलिस ने 9 लाख रुपये की चोरी का माल बरामद किया
उज्जैन के थाना घट्टिया पुलिस ने छोटा चम्मच रेस्टोरेंट में हुई चोरी का खुलासा करते हुए करीब 9 लाख रुपये का माल बरामद किया है। 13 मार्च को एक महिला का लेडीज पर्स चोरी हुआ था, जिसमें सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट और आईफोन मोबाइल था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से जांच की। मुखबिर की सूचना पर आगर रोड स्थित बड़े शनि मंदिर के पास दबिश दी गई, जहां आरोपी प