बक्सर: युवा जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष बने बक्सर के अनिल कुमार सिंह, बक्सर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Buxar, Buxar | Jan 14, 2025 प्रदेश युवा मोर्चा टीम में बक्सर के अनिल कुमार सिंह को जगह मिलने से जिले के युवाओं ने खुशी जाहिर किया है. जिला में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के प्रथम आगमन पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर जदयू युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वही अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.