बक्सर: प्रयागराज मेला के लिए बक्सर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेल आईजी और एसीएम ने बक्सर स्टेशन का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jan 13, 2025 महाकुंभ में स्नान को प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. बक्सर से प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन खोलने की कवायद प्रारंभ कर दी गई है. इसकी जायजा लेने को लेकर एसीएम तथा सुरक्षा को ले रेल आईजी बक्सर स्टेशन अलग-अलग समय पर पहुंचे. दानापुर से सोमवार को लगभग 3 बजे पहुंचे एसीएम प्रदीप कुमार ने स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ मशविरा किया.