पटियाली: पटियाली के ढकपुरा में मारपीट और फायरिंग के मामले में 13 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कासगंज। पटियाली के ढकपुरा गांव में रविवार को दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में 11 लोग घायल हुए थे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने तमंचा, खोखा कारतूस, तीन डंडे, चिमटा और दरांती बरामद की।