सतबरवा: सतबरवा में पंचायती राज के महत्व और भूमिका पर चर्चा, प्रधान सहायक सहित कर्मियों ने ली शपथ
सतबरवा प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में गुरूवार शाम 5 बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायती राज के महत्व तथा इसकी भूमिका पर पंचायत प्रतिनिधि के अलावे पदाधिकारी और कर्मियों ने शपथ ली।