सतबरवा: रांची में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षात्मक बैठक में पलामू प्रमंडल से कई कार्यकर्ता होंगे शामिल
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक 24 अप्रैल को रांची विधानसभा के विधायक क्लब में होगी। मोर्चा के संस्थापक महासचिव पुष्कर महतो की अध्यक्षता में कार्यक्रम की समीक्षा व आगे के कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। इसे लेकर सोमवार को मेदिनीनगर में शाम 5 बजे से मोर्चा की बैठक हुई और कई निर्णय लिए गए।