सतबरवा: पलामू में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया, अभिभावक संघ झारखंड के अध्यक्ष किशोर पांडेय ने दी जानकारी
पलामू जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पांडेय ने बुधवार शाम 6 बजे जिले के उपायुक्त से बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव करने की जरूरत बताई है, ताकि स्कूली बच्चों को बचाया जा सके।