सतबरवा: इंस्टाग्राम पर दोस्ती प्यार में बदली, 10 साल छोटे सतबरवा के दिव्यांग युवक से विदेशी युवती ने किया निकाह
अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सतबरवा के ताबर गांव से सामने आया है। 10 साल छोटे दिव्यांग युवक आरिफ पर विदेशी लड़की का दिल आ गया और वह उसके घर पर आकर रह रही है। दोनों का निकाह भी करा दिया गया है। ग्रामीणों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण युवक का भाग्य खुलने की बात कर रहे हैं।