सतबरवा: केचकी पुल के पास कमांडर जीप पलटी, दो युवक घायल, एमआरएमसीएच में भर्ती
बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुरू गांव के राजनाथ राम का पुत्र मनदीप कुमार और उसी गांव के कजरु उरांव का पुत्र संदीप कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक गांव से कमांडर जीप से पलामू जिले के पाटन शादी समारोह में शामिल होने गए थे।शनिवार को घर लौटने के क्रम में केचकी पुल के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।