सतबरवा: डालटनगंज धर्मप्रांत ने पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी, जीवन पर चर्चा हुई
दिवंगत पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने के लिए डालटनगंज में शांति की महारानी महागिरजा में मंगलवार शाम 6 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालटनगंज धर्मप्रांत की ओर से बिशप थियोडोर मस्कारेनहास एसएफएक्स द्वारा मास की पेशकश की गई। अपने प्रवचन में बिशप ने पोप फ्रांसिस के जीवन और विरासत पर विचार दिया।