भरगामा: भरगामा में खरना के साथ व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया, पहला अर्ध्य कल
चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को शाम 8 बजे के करीब छठ व्रतियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ खरना पूजा की. छठ गीतों के बीच केले के पत्ते पर अरवा चावल,गंगाजल और गुड़ से बने खीर और पुड़ी आदि का प्रसाद ग्रहण किया. व्रतियों ने खरना का अग्रासन निकाल,धूप-दीप के साथ छठी मैया और चन्द्रमा की पूजा की.