भरगामा: भरगामा में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा
भरगामा. प्रखंड भर में शनिवार को सुबह 10 बजे से धूमधाम से गोवर्धन पूजा मना. लोगों ने घरों में गायों को फूल,माला आदि से सजाकर उनकी पूजा की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की. पौराणिक मान्यता के मुताबिक देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा करने की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया.