भरगामा: भरगामा में जोर-शोर से चल रही छठ पर्व की तैयारियां, सूप, दउरा, नारियल से पटा बाजार
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दीपावली पर्व संपन्न होने के बाद लोग सोमवार को शाम 4 बजे के करीब छठ पूजा की तैयारी में जोर-शोर से जुटे नजर आए, छठ पूजा का यह चार दिवसीय अनुष्ठान 5 नवंबर यानी मंगलवार से प्रारंभ हो जायेगा. जहां एक ओर दुकानदार छठ पूजा की सामग्री की बिक्री के लिए इसकी खरीदारी कर स्टाक करने में लगे हुए हैं.