भरगामा: भरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभा भवन में थानाध्यक्ष ने सीएसपी संचालकों के साथ की बैठक, सतर्क रहने की दी नसीहत
आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभा भवन में रविवार को 2 बजे के करीब सीएससी संचालकों और फाइनेंस कर्मियों की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में प्रखंड के सभी सीएससी संचालकों ने हिस्सा लिया. बैठक में अपराध नियंत्रण पर घंटों चर्चा हुई.