भरगामा: भरगामा थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने देश की एकता की शपथ ली
देश के प्रथम गृह मंत्री रहे स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती गुरुवार को समय 11 बजे के करीब प्रखंड भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी. इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने एकता दौड़ लगाई. साथ हीं देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली.