गायघाट: गायघाट चौक से एसएफसी गोदाम जाने के लिए मुड़े ट्रक का हुआ ब्रेक फेल, बेकाबू ट्रक देख मची अफरा तफरी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार दोपहर में दो बजे में एक बेकाबू ट्रक के कारण अफरातफरी का स्थित उत्पन्न हो गया। सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों की भीड़ इधर उधर भागकर जान बचाई। जानकारी के मुताबिक गायघाट चौक एनएच 27 से जैसे ही ट्रक एसएफसी गोदाम जाने के लिए मुड़ा ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू ट्रक को देख लोग इधर उधर भागने लगे।