सुसनेर: कलेक्टर ने आकली नवोदय विद्यालय का भ्रमण किया, सिक्किम व अन्य राज्यों के विद्यार्थियों से संवाद किया
आज शनिवार दोपहर 3 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना आकली में नवोदय विद्यालय पहुंचे। कलेक्टर ने नवोदय में प्रदेश के अलावा सिक्किम व अन्य राज्यों से अध्ययन करने आए विद्यार्थियों से संवाद किया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने कलेक्टर को विद्यालय के सारी गतिविधियों से अवगत भी कराया।