परसिया: शहीद अमित ठेंगे पार्क में नगर पालिका ने लगाए सौ पौधे, पार्क का सौंदर्यीकरण, फैंसिंग व बैठक व्यवस्था भी बनेगी
भीमसेन खिरसाडोह बाईपास पर शहीद अमित ठेंगे पार्क में शुक्रवार को चार बजे नगर पालिका परासिया ने पौधारोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के साथ सीएमओ योगेश बट्टी और नगर पालिका के कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। पार्क में सौ पौधे लगाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने कहा कि प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।