हज़ारीबाग: ऊच्चाबेडा मोड़ के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से मौत
हजारीबाग जिले के ऊच्चाबेड़ा मोड के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक आंगो थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 02 बीएच 6625) से झरपो की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक घुमावदार मोड पर उसका संतुलन बिगड गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।