कुकड़ू: जानुम में 12 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, धान की फसल रौंदी
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के जानुम गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे 12 जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने खेतों में खड़ी धान की फसल को खाया और रौंदकर नुकसान पहुंचाया. सुबह हाथियों के खेतों में पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गये और गांव में दहशत का माहौल बन गया.किसानों ने बताया कि धान की फसल में अब बाली भरने लगी है.