हलसी: हलसी थाना में रोल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
शुक्रवार पूर्वाह्न ने 11 बजे हलसी थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की, थानाध्यक्ष ने मामलों के ससमय निष्पादन,गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.