लालगंज: बसही गांव के सामने हाईवे पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो व्यक्ति गंभीर घायल, सीएचसी से रेफर
लालगंज क्षेत्र के वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित बसही गांव के सब्जी मंडी के सामने गुरुवार शाम करीब 5:30बजे अज्ञात चार चक्का वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस 1033 की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों घायलों को मिर्जापुर रेफर कर दिया।