गाण्डेय: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया को लेकर गांडेय के अहिल्यापुर में प्रखंड स्तरीय टीम द्वारा विशेष शिविर आयोजित
Gandey, Giridih | Sep 10, 2026
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को 10 बजे गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर भाग संख्या-319 में प्रखंड स्तरीय टीम द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में SIR से संबंधित नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज जमा लिए गए। इसके बाद प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कर संबंधित आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया पूरी की गई।