पटना ग्रामीण: जेपी सेतु से 466 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जेपी सेतु पर रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे दो पिकअप पर तहखाने में छिपाकर लाए जा रहे विदेशी शराब की खेप को बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा यह बताया गया कि जेपी सेतु पर 466 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में तीन तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।