पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू कार्यालय का किया औचक दौरा, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार शाम करीब 6:00 बजे अचानक ही जदयू कार्यालय पहुंच गए। बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने वाला हैं। बताया जा रहा है कि इसे लेकर ही सीएम नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे जहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चुनाव को लेकर बातचीत भी करेंगे। आपको बता दे की जदयू कार्यालय में बिहार सरकार के कई मंत्री भी मौजूद हैं।