पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर बरनवाल समाज के लोगों ने राजनीति में भागीदारी देने की मांग को लेकर दिया धरना
पूरे बिहार भर के बरनवाल समाज रविवार को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में बरनवाल समाज के लोग नजर आए और सभी ने धरना प्रदर्शन किया। रविवार दोपहर 3:30 बजे धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उनकी आबादी साढे तीन करोड़ है और इसी के आधार पर उन्हें राजनीति में भागीदारी चाहिए।