पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया
धूमधाम से बुधवार को पोड़ैयाहाट में होली का त्यौहार मनाया गया। पोड़ैयाहाट के मुख्य बस स्टैंड स्थित बजरंगबली परिसर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ फ़गुवा गीत गाए गए। बजरंगबली सेवा समिति के तत्वाधान में घंटों गीत संगीत का यह मधुर दौर चलता रहा।पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी के द्वारा क्षेत्र में शांति और सद्भावना के साथ त्योहार मनाने के समाचार मिले हैं।