तुंगनाथ ट्रेक की गहरी खाई में गिरी महिला यात्री का शव बरामद!! देर रात तक खाई से सुनाई देती रहीं चीखें, अंधेरा और दुर्गम भूभाग बना रेस्क्यू में बड़ी चुनौती!!
तुंगनाथ ट्रेक की गहरी खाई में गिरी महिला यात्री का शव बरामद
देर रात तक खाई से सुनाई देती रहीं चीखें, अंधेरा और दुर्गम भूभाग बना रेस्क्यू में बड़ी चुनौती
रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार तुंगनाथ की यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम गणेश मंदिर के समीप ट्रेक से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद देर रात तक खाई से महिला के चीखने की आवाजें सुनाई देती रहीं। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन घना अंधेरा, अत्यधिक गहरी खाई और दुर्गम भूभाग के कारण अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। सुरक्षा कारणों से रात करीब 12:30 बजे रेस्क्यू अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
सोमवार सुबह मौसम और परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद टीमों ने दोबारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान महिला को खाई से बरामद कर लिया गया। महिला की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
जानकारी के अनुसार रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के समीप महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर ट्रेक से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने डीडीआरएफ और तुंगनाथ क्षेत्र में तैनात आपदा मित्रों की टीमों को तत्काल अलर्ट किया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतरकर महिला की तलाश शुरू की।