तृतीय केदार तुंगनाथ ट्रेक पर बड़ा हादसा!! गहरी खाई में गिरी महिला यात्री, रात में थमा रेस्क्यू ऑपरेशन, सोमवार आज सुबह फिर शुरू हुई तलाश!!
तुंगनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम गणेश मंदिर के पास ट्रेक से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, आपदा मित्र और अन्य रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया।
खाई बेहद गहरी और अंधेरा अधिक होने के कारण रात करीब 12:30 बजे रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।
आज सोमवार सुबह फिर शुरू हुआ सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य टीमें महिला यात्री की तलाश में जुटी हैं।
हादसा रविवार शाम करीब 6:21 बजे हुआ था।
तुंगनाथ ट्रेक पर यात्रियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील।
#Tungnath #Rudraprayag #Uttarakhand #BreakingNews #RescueOperation #TungnathYatra #UttarakhandNews #LatestNews