मासूम को हवा में घुमाने व पटकने का वीडियो वायरल: सीतामढ़ी पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लिया
सीतामढ़ी: जिले के परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपट्टी गांव में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर मासूम बच्चों के साथ अमानवीय बर्ताव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में एक कथित तांत्रिक मासूम बच्चे का पैर पकड़कर उसे हवा में झुलाता, घुमाता और जमीन पर पटकता दिख रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीतामढ़ी पुलिस ने आरोपी तांत्रिक श्रवण भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अपनी हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ने की अपील की है।
— सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़
#SitamarhiPrimeNews #SitamarhiPolice #BiharNews #Parihar #ViralVideo #BreakingNews