* बाजपट्टी में गरजी महागठबंधन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह का फूंका पुतला!
* 'ज्ञानेश हटाओ, वोट चोरी बचाओ': बाजपट्टी में पूर्व विधायक मुकेश यादव के नेतृत्व में केंद्र व चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन
* वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन का हल्लाबोल: बाजपट्टी चौक पर पीएम, गृहमंत्री और CEC का जलाया पुतला
बाजपट्टी (सीतामढ़ी): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बाजपट्टी के शहीद रामफल मंडल चौक पर राजद व महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजद के पूर्व विधायक मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पूर्व विधायक ने दो टूक कहा कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह आंदोलन प्रखंड से लेकर पूरे राज्य स्तर तक तेज किया जाएगा। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष इश्तियाक अली अंसारी, देवीलाल, प्रवीण चौधरी व जीवछ राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़
#SitamarhiPrimeNews #BajpattiNews #Sitamarhi #RJD #Mahagathbandhan #MukeshKumarYadav #Protest #ElectionCommission #BiharPolitics #BreakingNews