बाइक चोरी मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त मो. कलाम गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बाजपट्टी (सीतामढ़ी): स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार (कुर्मी टोला, वार्ड 10) निवासी संजीव कुमार पटेल के दरवाजे से बीते 06 अक्टूबर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई बाइक (BR30AS1989) के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़ित के आवेदन पर बाजपट्टी थाने में कांड संख्या 266/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसकी जांच की जिम्मेदारी एसआई अमानुद्दीन खां को सौंपी गई थी।
प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए बनतारा पुल के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी मो. कलाम के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया मो. कलाम इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
— सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़
#SitamarhiPrimeNews #BajpattiNews #Sitamarhi #CrimeNews #BiharPolice #BikeTheft #Arrested #BiharCrime #BreakingNews