सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बाजितपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, महिला समेत चार लोग घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मदारी निवासी भानु प्रताप सिंह अपनी भाभी नीलम सिंह को बाइक पर बैठाकर जा रहा था कि रास्ते में बाजितपुर गांव समीप तेज रफ्तार की एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे घायल भानु प्रताप सिंह,नीलम सिंह ,मुकुंद कुमार व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार की दोपहर का है।