आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस टीम ने विभागीय निर्देश पर जगह-जगह चलाया छापेमारी अभियान
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के घरों पर व उनके संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी सूरत में फरार चल रहे वांछितों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा।